100 किलो गांजे के साथ पांच गिरफ्तार
बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 20 लाख
बिहार से लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचते थे
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने बृहस्पतिवार रात 100 किलो गांजे के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बिहार निवासी धर्मराज कुमार, दीपक यादव, कल्लू यादव, अमित कुमार यादव और रॉकी के रूप में हुई है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बिहार से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचते थे। एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान सेक्टर-30 डीपीएस चौराहे के पास से पांचों को दबोचा गया है। आरोपियों के पास से 10,000 रुपये, चार तमंचे, पांच मोबाइल और एक कार भी बरामद हुई है।