फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बोरियों में मिलीं 4 मूर्तियां

Sat, 15 Apr 2017 12:05 AM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
बीकापुर के गोलाबाजार में बोरे से बरामद की गई मूर्ति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के गोला बाजार तिराहे पर एक फल की दुकान के पास शुक्रवार की शाम मिली दो बोरियों से निकलीं मूर्तियों से हलचल मच गई। बोरियों से चार मूर्तियां पुलिस ने बरामद की है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह वही मूर्तियां हैं जो गुुरुवार की सुबह गोसाईगंज स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से चोरी हुई थी। पुलिस घटनास्थल पर ही जांच पड़ताल में जुटी है।      

बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के गोला बाजार तिराहे पर शुक्रवार की शाम साढ़े पांच बजे हैरिग्टनगंज-कुमारगंज मार्ग पर फल की दुकान के पास दो बोरियों दिखीं। फल दुकानदार इब्राहिम ने सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्लास्टिक की डोरियों से बंधी बोरियों को खोला गया तो एक बोरी से राधा जी की बड़ी मूर्ति और दूसरी बोरी से तीन छोटी मूर्तियां बरामद हुईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फल दुकानदार ने बताया कि तीन-चार लोग फल खरीदने आए थे, उनके जाने के बाद ही बोरी दुकान के किनारे रखी दिखाई पड़ी। जिसकी सूचना डायल-100 को फोन कर फौरन दी गई। पुलिस ने गोसाईगंज स्थित राधाकृष्ण मंदिर के   पुजारी को मूर्तियों की पहचान कराने के लिए बुलाया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मूर्तियों को अपने कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें