फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगी बहनों की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सगी बहनों की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन

अयोध्या। दो सगी बहनों की धारदार हथियार से हत्या मामले में पुलिस 24 घंटे बाद भी खाली हाथ है। महिला के गांव व मायके बस्ती जिले के करीब छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर सोमवार को दोनों के शव का पोस्टमार्टम किया गया।

मालूम हो कि गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बोधीपुर मजरे गोसाई का पूरा में शनिवार रात घर के अंदर विवाहिता मोनी (25) पत्नी इंद्रमणि व उसकी बहन प्रियंका (16) की धारदार हथियारों से निर्मम हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


घटना के बाद महिला के पिता संतराम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी जोगेंद्र सिह, एसपी ग्रामीण संजय कुमार, सीओ सदर वीरेंद्र विक्रम घटनास्थल का दौरा कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे।

खुलासे के लिए फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वायड भी लगाए गए हैं, परंतु 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई। मृतका का पति भी लुधियाना से सोमवार को घर आ गया।
विज्ञापन


पुलिस घटना से जुड़े होने की शंका में मृतका के मायके बस्ती जनपद के दुबौलिया थाना अंतर्गत सरैया गांव के एक युवक सहित छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है । इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुरेश पांडेय का दावा है कि जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें