फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानदारों के बीच मारपीट से तनाव, फोर्स तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
भदरसा में दो पक्षों में बंट गए शरारती तत्व, तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ
विज्ञापन

मसौधा (फैजाबाद)। थाना पूराकलंदर थानाक्षेत्र अंतर्गत कस्बा भदरसा में शुक्रवार दोपहर दो दुकानदारों के बीच हुई मारपीट व दुकान में तोड़फोड़ के बाद से उपजे तनाव के मद्देनजर भदरसा में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

शरारती तत्वों पर नकेल के लिए पीएसी के जवान सड़कों व गलियों में गश्त कर रहे हैं। पुलिस के अधिकारी नगर के मुख्य मार्ग पर नजर गड़ाए हुए हैं। मारपीट व दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने के नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


नगर पंचायत भदरसा के मुख्य मार्ग की पटरियों पर सब्जी की दुकानें जमाने से लगती चली आ रही है व तहबाजारी की वसूली जमींदार करते रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर भी दुकानदार दुकानें सजा रहे थे।

इसी बीच नगर के मुख्य चौराहे के पास साहू जूस कॉर्नर के सामने अमित साहू उर्फ विक्की भी अपनी चाऊमीन की दुकान सजा रहे थे और धूप से बचने के लिए बड़ी छतरी लगा रखी थी। इस दौरान सब्जी आदि का माल ढोने वाला वाहन जैसे ही वहां पहुंचा तो छतरी चपेट में आने से गिर गई।

इसी बात को लेकर वाहन चालक मो. इसरार खां और अमित साहू के बीच तकरार हो गई। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत करा दिया गया। पुलिस के मुताबिक, इसके एक घंटे बाद करीब 12 बजे अमित साहू फिर अपनी दुकान पर पहुंचा, तभी तीन युवक लामबंद होकर आए और गालीगलौज के बाद अमित की पिटाई की।

दुकान में तोड़फोड़ कर सामान सड़क पर फेंककर भाग गए। यह देख पड़ोस के सभी दुकानदार सड़क पर उतर आए। हालात तेजी से बिगड़ने की सूचना पर नगर पंचायत भदरसा चौकी के दरोगा संतोष कुमार त्रिपाठी सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए।

दोनों पक्षों में तनाव बढ़ता देख उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचित कर आधे घंटे के अंतराल में भारी संख्या में पुलिस बल बुला लिया। थानाध्यक्ष पूराकलंदर जगदीश उपाध्याय का कहना है कि भदरसा में तनाव पूरी तरह खत्म हो गया है।
विज्ञापन


एहतियातन पीएसी और पुलिस बल लगाया गया है। वहीं, अब्दुल्ला, इबरार खान व अमित साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फोर्स गश्त के साथ स्थिति पर नजर गड़ाए हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें