फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइना ले जाए जा रहे 273 कछुए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने पश्चिम बंगाल निवासी दो को पकड़ा है। दोनों कैरियर बताये जा रहे हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 273 कछुए बरामद किये हैं। शुक्रवार की सुबह जीआरपी पुलिस ने प्लेटफॉर्म के छोर स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास संदिग्ध हाल में खड़े दो लोगों से पूछताछ की और उनके पास रखे चार बैगों की तलाशी ली तो बैगों में दुर्लभ प्रजाति के कछुए भरे मिले। रेलवे पुलिस दोनों को थाने ले आई और कड़ाई से पूछताछ की।
विज्ञापन


पूछताछ में पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन निवासी नसीमुद्दीन तथा शामिम मोबिन ने बताया कि उन्होंने दुर्लभ प्रजाति के 273 कछुए बाराबंकी तथा गोंडा के व्यापारियों से एक लाख 70 हजार रुपये में खरीदें है। इन कछुओं को पश्चिम बंगाल पहुंचाना था। जहां पर कारोबारी इन कछुओं का उनको तीन लाख रुपये पेमेंट करता और वहां से ये दुर्लभ प्रजाति के कछुए तस्करी कर चाइना पहुंचा दिये जाते।

पूर्व में वह लोग दो बार कछुओं की खेप पश्चिम बंगाल पहुंचा चुके हैं। सुबह जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस से कछुओं की खेप लेकर कलकत्ता जा रहे थे कि चेकिंग के डर से बैग समेत ओवरब्रिज के पास छिप गये और पकड़ लिये गये। हालांकि रेलवे सूत्रों का कहना है कि कछुओं समेत दोनों को एक्सप्रेस ट्रेन से ही पकड़ा गया। कानूनी मजबूरी के चलते गिरफ्तारी व बरामदगी रेलवे ओवरब्रिज के पास से दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें