फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंटा चक्की का पत्थर टूटने से एक बच्चे की मौत,चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा चक्की का पत्थर टूटने से एक बच्चे की मौत, चार घायल
विज्ञापन

अयोध्या। मवई थाना क्षेत्र के हुनहुना गांव में एक आटा चक्की का पत्थर टूटने से उसकी चपेट में आकर एक बच्चे की मौत हो गई व चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें ग्रामीणों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहाँ एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।

जानकारी के मुताबिक हुनहुना गांव निवासी चंद्र शेखर ट्रैक्टर से चलने वाली आटा चकिया लाई है। जो मंगलवार शाम करीब 8 बजे अपने दरवाजे पर चलाकर शुरुआत कर रहे थे कि अचानक चकिया का पत्थर टूट गया।
विज्ञापन


जिसकी चपेट में आकर गांव का ही आशिफ(11) पुत्र हसीब की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि इसके सीने में पत्थर लगा था जिसके बाद वह मौके पर ही गिर गया। उसे मवई चौराहा एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वही घटना स्थल पर पास में ही खड़े अब्दुल्ला(12) पुत्र वसीम के सिर पर गंभीर चोट लगी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही हैं।

इसके अलावा कामरान पुत्र रिजवान, सुनील पुत्र चंद्रशेखर, मुकेश पुत्र इमाम अली भी पत्थर लगने से गंभीर रूप से घायल हुए है। उन्हें मवई चौराहा पर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मवई थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिली है एक बच्चे की मौत हुई है। मौके पर पुलिस को भेज दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें