फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर हाई अलर्ट, एटीएस तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
जन्माष्टमी व स्वतंत्रता दिवस पर खुफिया इनपुट के मद्देनजर सुरक्षा सख्त
विज्ञापन

फैजाबाद। स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर अतिसंवेदनशील जुड़वा शहरों में हाई अलर्ट घोषित कर सुरक्षा सख्त कर दी गई है। सरकार ने आतंकी गतिविधियों के खुफिया इनपुट के बाद एटीएस कमांडो की टीमें तैनात की गईं हैं।

बार्डर पॉइंटों पर पुलिस टीमों को आने-जाने वालों की जांच व तलाशी का जिम्मा सौंपा गया है। शहर से गांवों तक सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स को अलर्ट कर राउंड द क्लाक जांच व तलाशी अभियान शुरू किया गया है। अभियान पूरी रात जारी रखने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन


शहर से गांवों तक मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए विभिन्न संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, कार्यालयों तथा सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं, पुलिस महकमा सुरक्षा को लेकर सतर्क है।

जिले की संवेदनशीलता के मद्देनजर सुरक्षा में कोई कोताही नहीं होने देने की हिदायत जारी की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से अतिसंवेदनशील श्रेणी में शामिल धर्मनगरी अयोध्या में स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी पर सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं।

पड़ोसी जिले गोंडा व बस्ती की सीमा पर जांच-तलाशी में लगाए गए इलाकाई पुलिस कर्मियों व दस्तों के साथ एटीएस के कमांडो की तैनाती की गई है। धर्मनगरी की सीमा महोबरा बाजार व नयाघाट बंधा तिराहे पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

यलो व रेड जोन में सीसीटीवी से भी निगरानी
यलो जोन से लेकर रेड जोन तक में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों को भ्रमणशील रहकर हालात पर नजर रखने और त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

एसपी सिटी के अनुसार प्रमुख मठ-मंदिरों समेत सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस ने बम खोजी व निरोधी दस्ते, एंटी सेबोटाज चेक टीम व डॉग स्क्वाएड से खुफिया पुलिस की निगरानी में जांच व तलाशी कराई है। होटल, धर्मशाला, लॉज तथा रेलवे स्टेशन के आसपास रात में सघन चेकिंग की गई।

संदिग्धों की पुलिस को तत्काल दें सूचना: एसएसपी
एसएसपी सुभाष सिंह बघेल ने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि, अपने आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई पड़े तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, इसके साथ ही अपने घर के आसपास लावारिस वाहन नहीं खड़े होने दें।
विज्ञापन


पुलिस के महत्वपूर्ण नंबर
संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या किसी अन्य प्रकार की गड़बड़ी होने पर इन नंबरों पर सूचना दी जा सकती है। 100, 9454401048, 9454401393, 9454401394, 9454403303, 9454403310, 9454403298, 9454403296, 9454401401, 9454402648
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें