घर से लापता महिला
का नहर में मिला शव
क्रासर
परिवारीजनों ने की शिनाख्त
अमर उजाला ब्यूरो
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। दो दिन से घर से लापता बुजुर्ग महिला का शव सोमवार की सुबह शारदा सहायक नहर में पाया गया। शव की शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बसायकपुर गांव की रहने वाली देवराजी (85) पत्नी स्व. राम प्यारे बीते 12 अगस्त की शाम को घर से खेत गई थी। काफी देर तक जब वे घर नहीं पहुंची तो परिवारीजन उनकी खोजबीन कर रहे थे। सोमवार की सुबह जयसिंहपुर के पास शारदा सहायक खंड-16 नहर में ग्रामीणों ने एक शव देखा। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव नहर से बाहर निकलवाया। इस बीच पहुंचे देवराजी के परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस की मानें तो देवराजी का पैर फिसलने की वजह से वह नहर में डूब गई होगी।