फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम पर अभद्र पोस्ट डालने की विधायक ने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। सोशल मीडिया पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र पोस्ट डालना सपा नेता को भारी पड़ा। भाजपा के मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा ने एसएसपी फैजाबाद से इसकी शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

एसएसपी को दिए गए पत्र में विधायक ने कहा है कि सपा नेता व सोहावल प्रथम से जिला पंचायत चुनाव में प्रत्याशी रहे राकेश कुमार यादव जो आदर्श सेवा संस्थान के नाम से फेसबुक आईडी बना रखी है, ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र पोस्ट डालकर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है, जिसकी वजह से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने सपा नेता के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार करने की बात कही है। एसएसपी सुभाष सिंह बघेल ने बताया कि विधायक के पत्र पर जांचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें