फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की चपेट में आने से छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। निजी विद्यालय की एक बस ने साइकिल सवार छात्रा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने आननफानन में शव का पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मौके पर पहुंचे परिवारजनों ने बिना सूचना दिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

उन्होंने कोतवाली घेर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। हादसा शनिवार सुबह करीब आठ बजे बीकापुर उमरपुर मार्ग पर केशव सूर्या शिक्षण संस्थान के सामने तिवारीपुर के पास हुआ।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के चवंरढार मजरे पूरे धना तिवारी निवासी दीप शिखा तिवारी पुत्री महेश कुमार तिवारी क्षेत्र के महाराणा इंटर कॉलेज से रामदासपुर मझौली में 12वीं की छात्रा थी।

वह शनिवार सुबह बीकापुर कस्बे में संचालित एक कोचिंग सेंटर से साइकिल से घर जा रही थी। इस दौरान स्कूली बस की चपेट में आ गई। स्कूली वाहन बीकापुर बाजार में संचालित ज्योति पब्लिक स्कूल का बताया जा रहा है।

हादसे के बाद कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। इससे परिवारजनों व ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। परिवारीजनों का आरोप है कि पुलिस ने घर वालों के घटनास्थल पहुंचे ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।

इसके बाद परिवारजनों के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण कोतवाली पहुंच गए और शव पोस्टमार्टम हाउस से वापस कराने की मांग करने लगे। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी शुरू कर दी।

इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई तो उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी, सीओ आभा पांडे, एसपी ग्रामीण संजय कुमार, सीओ सदर अरविंद कुमार चौरसिया के अलावा तारुन हैदरगंज, कुमारगंज, इनायत नगर, पूराकलंदर तथा नगर थाने की पुलिस भी पहुंच गई।

काफी देर तक समझाने का प्रयास किया गया लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हुए। दोपहर तक हंगामा चलता रहा। उप जिलाधिकारी व एसपी ग्रामीण द्वारा मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देने के बाद लोग शांत हुए।

कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। छात्रा एक भाई व तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी। छात्रा के चाचा शेष कुमार तिवारी की तहरीर पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें