फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के अपहरण की तहरीर को गुमसुदगी दर्ज करने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही में नयागंज चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
विज्ञापन

अयोध्या। रुदौली क्षेत्र के एक मोहल्लेे से तीन दिन से अगवा युवती को तलाशने में नाकाम और अपहरण की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज करने से भड़के लोगों ने रविवार को पुलिस के खिलाफ दुकान बंद कर प्रदर्शन किया।

रुदौली-ऐहार मार्ग जाम कर सड़क पर बैठ गए। बाद में विधायक रामचंद्र यादव के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। आक्रोशित लोगों ने एसपी ग्रामीण को 48 घंटे में युवती के न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


लापता युवती के भाई का कहना है कि उसने मामले में अपहरण की तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। मामले में देर शाम प्रभारी एसएसपी/एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने नयागंज चौकी प्रभारी आईपी यादव को लाइन हाजिर कर दिया।

एसपी ग्रामीण ने बताया कि अपहरण की धारा में केस दर्ज कर पुलिस युवती को तलाश रही है। देर रात रुदौली कोतवाल ने बताया कि युवक-युवती बाराबंकी पुलिस को मिल गए हैं। दोनों को अयोध्या लाया जा रहा है।

कोतवाली रुदौली अंतर्गत एक मोहल्ले की निवासी करीब 25 वर्षीय युवती एक निजी विद्यालय में अध्यापिका है। 18 जनवरी को उसका विवाह तय है। अपनी शादी का कार्ड लेकर युवती 2 जनवरी को विद्यालय गई थी लेकिन घर वापस नहीं लौटी।

काफी तलाश करने के बाद लापता युवती के भाई ने पुलिस को सूचना दी और मोहल्ले के ही दूसरे संप्रदाय के युवक व उसके परिवार पर बहन को अगवा करने का आरोप लगाया।

युवती को तलाशने को लेकर नयागंज के सभासद उमाशंकर कसौधन, राज किशोर सिंह, अमित कौशल आदि ने शनिवार को कोतवाल से मुलाकात भी की थी। रात में विधायक रामचंद्र यादव के आवास पर पीड़ित परिवार ने पहुंचकर पूरी घटना बताई।

विधायक ने रात में ही कोतवाल विश्वनाथ यादव को बुलाकर उनसे जल्द कार्रवाई करने को कहा। विधायक ने डीएम डॉ. अनिल कुमार व प्रभारी एसएसपी व एसपी ग्रामीण संजय कुमार को प्रकरण से अवगत कराते हुए पुलिस की हीलाहवाली की शिकायत की।

पुलिस का रवैया ठीक नहीं होने का आरोप लगाते हुए सभासद समेत कोतवाल से मिलने वाले सभी लोगों ने रविवार सुबह मोहल्ले की दुकान बंद करने का एलान कर दिया। देखते ही देखते दुकानें बंद हो गई और मोहल्लेवासी रुदौली-ऐहार मार्ग पर पहुंच गए।

लापता युवती के भाई ने बहन के अपहरण का आरोप लगाते हुए कोतवाली में अपहरण का नहीं गुमशुदगी का केस दर्ज करने का आरोप लगाया। उसने ऐहार गांव निवासी सोनू को मुख्य आरोपी बताते हुए सहयोगी की भूमिका युवती की एक सहेली व उसके परिवारीजनों की बताई।

मौके पर पहुंचे विधायक रामचंद्र यादव ने शीघ्र कार्रवाई के आश्वासन दे आक्रोशित लोगों को शांत कराया। प्रभारी एसएसपी/एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में नयागंज चौकी प्रभारी आईपी यादव को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन


अपहरण का केस दर्ज कर युवती की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश भी दे रही है। कोतवाल विश्वनाथ यादव ने बताया कि आरोपी युवक व युवती बाराबंकी पुलिस को मिल गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें