फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से दो घरों की गृहस्थी राख

विज्ञापन
विज्ञापन
आग से दो घरों की गृहस्थी राख
विज्ञापन

अमरगंज। थाना खंडासा क्षेत्र के नंदौली गांव में शनिवार की दोपहर बाद शॉर्ट सर्किट से लगी आग से दो घर जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से रामअचल के 8 सुअर भी जल गए। गांव के पूरबी तरफ हरिजन बस्ती में अपराह्न करीब 3 बजे शॉर्ट सर्किट से बिरजू के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रामअचल के घर को भी अपने आगोश में ले लिया, जिसमें दोनों घरों की गृहस्थी पूरी तरह से जलकर राख हो गई। बीते सप्ताह रामअचल की अचानक मौत हो गई थी, जिसके सदमे से परिवार उबर भी नहीं पाया था कि अचानक लगी आग ने उनके दो नाबालिग बेटों और पत्नी से उनका आशियाना भी छीन लिया जिससे परिवार पर गहरा संकट आ गया। क्षेत्रीय लेखपाल लालचंद यादव ने बताया कि क्षति की आंकलन रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें