फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशनाई में महिला ने युवक की काटी जीभ

विज्ञापन
विज्ञापन
आशनाई में महिला ने युवक की काटी जीभ
विज्ञापन

हैरिंग्टनगंज। हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में आशनाई के चक्कर में एक व्यक्ति की जीभ काट ली गई। हालांकि मामले में दोनों पक्षों की सुलह हो गई है।
बताया गया कि एक गांव में रहने वाली एक महिला से उसके घर होली मिलने के लिए उसका प्रेमी गया था और दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे तभी महिला ने प्रेमी की जीभ काट ली। घटना के समय महिला का पति बगल गांव में एक भोज में गया हुआ था। जीभ कटने पर प्रेमी वहां से सरपट भाग गया और जब उसके घरवालों को जीभ कटने का पता चला तो मौके पर पहुंची उसकी मां को आधी जीभ घटनास्थल पर पड़ी मिली। बताया गया कि बाद में दुराचार का मुकदमा लिखाने का डर दिखाकर मामले में सुलह समझौता करा दिया गया है। घटना बुधवार की रात की बताई जाती है। हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों ने इनायतनगर थाने पर समझौता कर लिया है, इस कारण कोई प्राथमिकी नहीं दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें