फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर पर हरिद्वार में आज से दो दिन होगा मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। विश्व हिंदू परिषद के मार्गदर्शक मंडल की दो दिवसीय बैठक आज से हरिद्वार में शुरू होने जा रही है। इस बैठक में रामनगरी अयोध्या सहित देशभर के लगभग 250 संत-धर्माचार्य शामिल होंगे।
विज्ञापन



बैठक में मुख्य रूप से अयोध्या में श्रीराममंदिर का निर्माण के साथ गाय व गंगा की सुरक्षा, आबादी संतुलन और सामाजिक समरसता के मुद्दे पर मंथन होगा।


केंद्र में दूसरी बार मोदी सरकार बनने के बाद से राममंदिर निर्माण को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। 15 जून को जहां रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव समारेाह में हुई बैठक में जुटे देश-विदेश के संतों ने एक साल के अंदर राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने की हुंकार भरी तो वहीं अगले दिन 16 जून को अयोध्या पहुंचे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी राममंदिर निर्माण के लिए कानून बनाने की वकालत की।


अब 19 व 20 को विहिप के सर्वोच्च फोरम मार्गदर्शक मंडल की बैठक में भी राममंदिर व हिंदुत्व का मुद्दा ही अहम होने वाला है।


हरिद्वार के अखंड परमधाम में होने वाली बैठक में देश भर के करीब 250 संत जुट रहे हैं। अयोध्या से रामजन्मभूमि न्यास के सदस्य पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती, महंत कमलनयन दास, संत समिति अयोध्या के अध्यक्ष महंत कन्हैया दास रामायणी, महंत करूणानिधान शरण सहित विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन



शरद शर्मा ने बताया कि बैठक में संतों के एजेंडे में राममंदिर का मुद्दा प्रमुखता से तो रहेगा ही साथ ही साथ सामाजिक समरसता और आबादी असंतुलन व गाय, गंगा की सुरक्षा पर भी मंथन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तमाम विघटनकारी ताकतें हिंदुओं को जातियों में बांटकर उन्हें कमजोर कर रही हैं। विहिप हिंदू समाज को जातियों के खेमेबाजी से निकालकर हिंदू विरोधी ताकतों को जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें