फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम का क्लोन बनाने वाला धरा गया, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदल स्कैन कर रहे युवक को दबोचा, पीटा
विज्ञापन

बाराबंकी। शहर के एटीएम बूथ में एक व्यक्ति का कार्ड बदलकर उसे अपनी मशीन से स्कैन करने दौरान एक युवक दबोच लिया गया। उसका एक साथी भाग निकला। स्थानीय लोगों ने पकड़े गए युवक की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। खुद को बिहार निवासी बताने वाले युवक के कार, पांच एटीएम कार्ड व एक स्कैनर बरामद हुआ है। पुलिस से पूछताछ कर रही है।

सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह के मुताबिक शहर में नाका सतरिख के पास मंगलवार दोपहर एक एटीएम पर पैसे निकालने पहुंचे लखपेड़ाबाग के संजीव खरे को अंदर दो युवक खड़े मिले। संजीव की मदद करने के बहाने युवकों ने उनका एटीएम ले लिया और उसे एक डिवाइस से स्वैप करने लगे। संजीव खरे को शक हुआ तो उन्होंने युवकों को घेरकर शोर मचाया। इस बीच एक युवक भाग निकला। अन्य लोगों की मदद से दूसरे को संजीव ने पकड़ लिया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई करने के बाद चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्रा के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


सीओ के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रोशन कुमार पुत्र कारू शर्मा निवासी नेवादा, बिहार बताया है। साथी का नाम राकेश कुमार निवासी हरियाणा बताया। रोशन के पास से पुलिस ने विभिन्न बैंकों के पांच एटीएम कार्ड, एक एटीएम स्कैनर व हरियाणा के नंबर की एक कार बरामद की है। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन


शहर में देवा तिराहे के पास एटीएम में एक युवती का एटीएम बदलने के आरोप में 10 जून को सत्यप्रेमीनगर निवासी सत्यम को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें