हैदरगंज। थाना हैदरगंज पुलिस ने एक पिकअप से 5 वध प्रतिबंधित पशु के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं मौके से चार आरोपी भाग गए।
सोमवार की रात हैदरगंज पुलिस को एक पिकअप वाहन से वध प्रतिबंधित पशु ले जाने की सूचना मिली। सूचना पर एसआई जनार्दन प्रसाद की टीम ने रात करीब 1:30 बजे ग्राम गौहानी के पास से पिकअप को पकड़ लिया।
पिकअप में पांच वध प्रतिबंधित पशु मिले। पुलिस ने मौके से राकेश जायसवाल निवासी गौहानी खुर्द थाना हैदरगंज को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं मौके से अंधेरे का फायदा उठाते हुए चार आरोपी फरार हो गए। थाना हैदरगंज प्रभारी अवनीश चौहान ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया, शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।