फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के सामने दिनदहाड़े एक लाख की लूट, एक दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारगंज। कस्बे में बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) से एक लाख रुपये निकालकर बाहर निकले युवक से बाइक सवार दो बदमाशों ने नकदी से भरा थैला छीन लिया।
विज्ञापन



पीड़ित ने एक को पकड़ने की कोशिश की, मगर वह भाग निकला। दिनदहाड़े हुई घटना से हलचल मच गई। हालांकि पास में मौजूद पुलिस व पीआरडी जवानों ने राहगीरों की मदद से एक को दौड़ाकर तीन किमी. दूर दबोच लिया, लेकिन दूसरा नकदी भरा थैला लेकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस का कहना है कि पूछताछ से मिले सुराग के बाद आधार पर दूसरे बदमाश को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से आदिलपुर घोरावल निवासी सूर्यभान मंगलवार दोपहर 2 बजे एक लाख रुपये अपने खाते से निकाले।


इसके बाद बैंक के बाहर अयोध्या-रायबरेली मुख्य मार्ग पर खड़ी अपनी बाइक के पास वह जैसे ही पहुंचा कि पहले से ही घात लगाए बैठे दो बाइक सवारों ने रुपये से भरा थैला छीन लिया और दोनों अयोध्या की तरफ भागने लगे।
विज्ञापन



पीड़ित ने एक को पकड़ लिया लेकिन काफी दूर दौड़ने के बाद बाइक सवार अपने आप को छुड़ाने में सफल होकर भाग निकले। शोर सुनकर पास में ही खड़े थाना कुमारगंज के कांस्टेबल सुजीत पटेल व पीआरडी जवान रमित मिश्रा व राजकुमार पांडे ने लुटेरों का पीछा किया।


3 किलोमीटर दूर तेंध गांव के पास राहगीर की मदद से एक लुटेरे को दबोच लिया। जबकि दूसरा बदमाश नकदी लेकर भागने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाश की पहचान रामविलास निवासी ग्राम पुरे डीह जिला गोंडा के रूप में हुई है।
विज्ञापन



जबकि अपने दूसरे साथी की पहचान अपने ही गांव का निवासी बाबादीन उर्फ पंकज कुमार वर्मा के रूप में की। पुलिस का कहना है कि दोनों पेशेवर लुटेरे हैं।


दोनों अब तक कई लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। थानाध्यक्ष कुमारगंज मनोज कुमार सिंह का कहना है कि पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है। दूसरे को पकड़ने के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें