अयोध्या। अवैध शराब के खिलाफ जिले भर में चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने शनिवार रात विभिन्न थाना क्षेत्रों से 21 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 475 लीटर अवैध शराब बरामद की है। आरोपियों का आबकारी अधिनियम के तहत चालान किया गया है।
थाना महराजगंज के एसआई योगेंद्र मिश्र ने रामपाल, जगदीश व चंद्रमा निवासी मडना, मुन्ना यादव निवासी दलपतपुर व पवन निवासी मूढ़ाडीह के पास से 50-50 लीटर कुल 250 लीटर शराब की है।
अयोध्या कोतवाली के दर्शन नगर चौकी इंचार्ज अरविंद तिवारी ने राजेश यादव निवासी दर्शननगर के पास से 20 लीटर, थाना पूराकलंदर के एसआई अरविंद पटेल ने मुख्तार उर्फ बाबू निवासी टोनिया के पास से 20 लीटर, इसी थाने के एसआई इसहाक खान ने संतराम निवासी फिरोजपुर को 20 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना रौनाही के एसआई संतोष मौर्या ने रामलखन निवासी भिटौरा के पास से 10 लीटर, बीकापुर कोतवाली के एसआई रघुराज सिंह ने जितेंद्र निषाद निवासी बिलारी माफी के पास से 10 लीटर, इसी थाने के एसएसआई अश्विनी मिश्र ने प्रेमसागर निवासी तोरेमाफी के पास से 10 लीटर, थाना इनायतनगर के एसआई रामप्रकाश मिश्र ने ओमप्रकाश निवासी पलिया जगमोहन के पास 10 लीटर, इसी थाने के एसआई वीरेंद्र पाल ने तुलसी निवासी केवहटिया को 10 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
इसी क्रम में थाना इनायतनगर के एसआई राम अवतार ने रामप्रसाद निवासी लौहड़िया के पास से 20 लीटर, कुमारगंज थाने के एसआई संतराज यादव ने सुरेश निवासी सिंघौली के पास से 20 लीटर, इसी थाने के एसआई लालधर प्रसाद ने विजय बहादुर निवासी रसूलपुर लिलहा के पास से 10 लीटर, थाना खंडासा के एसआई अमित सिंह ने बम बहादुर निवासी देवरा कटरा के पास से 10 लीटर, मवई थाने के एसआई कन्हैया कुमार ने शक्ति निवासी कुशहरी के पास से 10 लीटर, इसी थाने के एसआई कृष्ण प्रताप ने रामजीत निवासी रतनपुर के पास से 5 लीटर, मवई थाने के एसआई अनूप सिंह ने बांकेलाल निवासी संडवा के पास से 10 लीटर व पटरंगा थाने के एसआई द्रिवेश सिंह ने पप्पू रावत निवासी पासिन का पुरवा को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 लीटर अवैध शराब बरामद किया है। सभी आरोपियों का आबकारी एक्ट में चालान कर दिया गया है।