फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल से टकराकर बाइक बनीं आग का गोला, चालक की मौत.

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। जलालपुर-तारुन मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक की टंकी फटने गई। इससे कुछ ही पल में बाइक आग का गोला बन गई और बाइक चला रहा युवक जिंदा जल गया। युवक की शिनाख्त अंबेडकरनगर निवासी संजय के रूप में हुई है। वह अपनी बहन के घर से वापस गांव जा रहा था।
विज्ञापन

जलालपुर-तारुन मार्ग पर बजाज का पुरवा दशरथपुर गांव के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। टकराते ही बाइक की टंकी फट और बाइक आग का गोला बन गई। साथ ही बाइक सवार युवक भी लपटों से घिर गया। आसपास के लोग आग बुझाने दौड़े लेकिन लपटें बेकाबू होते ही पीछे हट गए। कुछ ही देर में युवक जिंदा जल गया।
फायर दस्ते के प्रभारी जयप्रकाश राय ने बताया कि जब तक आग बुझाई जाती, युवक बुरी तरह झुलस चुका था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त की कोशिश की। इस दौरान सड़क किनारे युवक का मोबाइल पड़ा मिल गया। उसमें मौजूद नंबरों पर फोन किया गया तो युवक की पहचान संजय निषाद (21) पुत्र देवता दीन निषाद इच्छुपुर मिझौड़ा अंबेडकरनगर के रूप में हुई। बताते हैं कि युवक पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पिपरी गांव में अपनी बहन के यहां गया था। लौटते समय हादसा हो गया।
विज्ञापन

युवक की ससुराल बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर माफी गांव में है। जानकारी पर संजय के ससुर जगराम सहित ससुराल के लोगों ने यहां पहुंचकर शव की पहचान की। ग्राम प्रधान जलालपुर माफी मुकेश निषाद ने बताया जली बाइक मृतक की पत्नी किरन के नाम पर है। युवक की दर्दनाक मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि पोल से टकराने के बाद युवक का सर खंभे से टकराने के बाद फट गया और वह आग लगने पर भाग नहीं पाया, जिससे जिंदा जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें