फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर बात करते किशोरी ने लगा दी तालाब में छलांग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जानाबाजार। हैदरगंज थाना क्षेत्र में खपराडीह स्टेट के पक्के तालाब में एक 16 वर्षीय किशोरी मोबाइल से बात करते करते छलांग लगा दी। जब तक उसे तालाब से निकालकर इलाज कराया जाता उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



घटना शुक्रवार सुबह नौ बजे की है। आसपास के लोगों के मुताबिक एक किशोरी अपनी साइकिल से यहां पहुंची। वह मोबाइल से बात कर रही थी और पक्के तालाब के पानी की ओर बढ़ रही थी।


अचानक उसने तालाब में छलांग लगा दी। यह नजारा देख लोग गुहार लगाते हुए दौड़ पड़े। आनन-फानन में सूचना डायल 100 को दी गई। सिपाही राम भजन यादव, तेजेंदर सिंह, सूर्य प्रकाश तिवारी पहुंच गए।
विज्ञापन



इसकी जानकारी थाने पर दे दी। इसी बीच तीन युवक हनुमान निषाद, अशोक निषाद और भगवान जनम पानी में कूदे। कडी़ मशक्कत के बाद किशोरी को अचेत अवस्था में बाहर निकाला।


थानाध्यक्ष अवनीश चौहान भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। छानबीन में किशोरी का नाम सुषमा पुत्री श्याम लाल निषाद बताया गया।


थानाध्यक्ष अवनीश कुमार चौहान ने बताया कि किशोरी को सीएचसी तारुन भेजा गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


इस संबंध में मृतका किशोरी मृतका के परिवार के लोगों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। ग्राम प्रधान की मौजूदगी में घर के सदस्यों ने लाश का पंचनामा कराकर दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें