फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। तेज रफ्तार बेकाबू अज्ञात ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा करीब सात बजे कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर गांव के सामने प्रयागराज हाईवे पर हुआ।
विज्ञापन



जलालपुर माफी निवासी प्रदीप कुमार निषाद (35) के छोटे भाई की शादी संपन्न होने के बाद शनिवार को प्रीतिभोज का था।


प्रदीप अपने रिश्तेदार शोभित राम निषाद (25) के साथ बाइक पर बीकापुर बाजार में प्रीतिभोज के लिए कुछ खरीदारी करने गए थे। लौटते समय चांदपुर गांव के सामने अयोध्या से सुल्तानपुर की तरफ जा रही ट्रक ने टक्कर मार दी।


हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। हादसे में प्रदीप कुमार निषाद निवासी जलालपुर माफी बीकापुर तथा शोभित राम निषाद निवासी तक मीरगंज थाना तारुन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन



बताया गया कि दुर्घटना में घर दोनों बाइक सवार युवक रिश्ते में साला बहनोई हैं। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। दुर्घटना करने वाली ट्रक की तलाश की जा रही है। बताया कि बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें