फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों में महिला समेत दो की मौत
विज्ञापन

फैजाबाद। गन्ना लादकर अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार विवाहिता की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे युवक समेत मृतका का बच्चा घायल हो गया। वहीं बाइक से फैजाबाद समीक्षा अधिकारी की परीक्षा देने जा रहे दो युवक बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के मंगारी पुल चौरे बाजार के समीप इलाहाबाद हाईवे पर सड़क हादसे के शिकार हो गए। ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जाना बाजार प्रतिनिधि के अनुसार हैदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जाना मजरे तकियवा गांव के पास के चीनी मिल के हैदरगंज गन्ना कांटे से गन्ना लादकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक पर पीछे बैठी 27 वर्षीय संजू पुत्री रामजी निवासिनी ग्राम पट्टीनरेंद्रपुर थाना सरपतहा जिला जौनपुर की मौके पर हीमौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे चौरे बाजार निवासी जियाउल हक (22) व मृतका का दो वर्षीय पुत्र छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को यूपी-100 की गाड़ी से उसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन भेजवाया जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के मामा दिलीप कुमार निवासी चौरे बाजार ने बताया कि भांजी संजू की शादी चार वर्ष पहले आजमगढ़ जिले के सरायमीर कस्बे में हुई थी। उसके 2 साल का एक बेटा छोटू और दुधमुंही बच्ची है। घटना के समय बच्ची घर पर ही थी। थानाध्यक्ष हैदरगंज रामचंद्र सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। बाइक सवार हेलमेट लगाए हुआ था। चालक फरार हो गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार प्रदीप कुमार (30) पुत्र राम भरत निवासी कनिकपुर थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर व रोहित (30) पुत्र हरिश्चंद्र निवासी पतजुपहाड़पुर थाना अखंडनगर रविवार सुबह एक ही बाइक से फैजाबाद परीक्षा देने जा रहे थे। मंगारी गांव के समीप ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल प्रदीप ने बताया कि मृतक रोहित की छह माह पूर्व शादी हुई थी। उसकी पत्नी प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका है व पिता सिंचाई विभाग सुल्तानपुर में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। कोतवाल अरविंद पांडेेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के भाई राहुल गौतम की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें