फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील के जन सूचना कक्ष में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। तहसील परिसर में स्थित राजस्व विभाग के जन सूचना कक्ष में सोमवार रात किसी ने आग लगा दी। इससे कमरे में रखा जन सूचना व तहसील दिवस के तमाम कागजात जल कर राख हो गए। तहसील परिसर के हनुमान मंदिर के पास पुराने कमरे में तहसील दिवस की पुरानी फाइलें व जनसूचना संबंधित तमाम कागजात व फाइलें रखी गई थी।
विज्ञापन


तहसीलदार विनीत गुप्ता ने बताया कि सोमवार की रात अज्ञात लोगों द्वारा कमरे का ताला तोड़कर आग लगाई गई। आगजनी में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। सिर्फ पुराने कागजात जो तहसील दिवस तथा जन सूचना संबंधित थे वही जले हैं । कमरे का ताला भी तोड़ा गया है। किसी अराजक तत्व का कार्य है।

बताया कि अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर भी गई है। तहसील में रह रहे कर्मियों को आग लगने की जानकारी हुई तो सूचना उप जिलाधिकारी को दी गई। उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को सूचना दिया और आग बुझाई गई।
विज्ञापन


रात में तहसीलदार विनीत गुप्ता तहसील में निवास नहीं करते हैं । आगजनी में फर्नीचर, कुर्सी सहित अन्य सामान जलने से बच गया है। सिर्फ कागजात ही जले हैं। बताया गया कि रात में तहसील परिसर में एक शादी समारोह भी था। बारात रुकी थी। आशंका जताई जा रही है कि किसी तहसील के कर्मी अथवा अराजक तत्वों द्वारा आग लगाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें