फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं होने दिया जाएगा कानून से खिलवाड़-डॉ मनोज कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं होने दिया जाएगा कानून से खिलवाड़ : एसएसपी
विज्ञापन

फैजाबाद। जिले के नवागत एसएसपी डॉ. मनोज कुमार ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता शासन की मंशा के अनुसार कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना होगा। इसके साथ ही अयोध्या के महत्वपूर्ण पर्व व मेलों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। किसी भी दशा में कानून से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि जिले में अपराध पर नियंत्रण के लिए नए प्लान तैयार किए जाएंगे। साथ ही पुलिस की छवि सुधारने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि शासन ने मेरे ऊपर विश्वास दिखाया है तो मैं इस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। 2006 बैच के आईपीएस डॉक्टर मनोज कुमार इससे पहले संतकबीर नगर, गाजीपुर, सहारनपुर, देवरिया, शाहजहांपुर, बहराइच व फिरोजाबाद में विभिन्न पदों पर तैनात रहे। उन्होंने एसपी रेलवे लखनऊ का भी पद संभाला है। साथ ही गोंडा पीएसी के कमांडेंट भी रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें