लापता प्रेमी युगल को पीआरवी पकड़ा
तारुन। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती शनिवार की आधी रात परिवारीजनों को बिना बताए घर से अचानक लापता हो गई। घटना की जानकारी होते ही युवती के परिवारीजनों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। अधिकारियों के निर्देश पर रात दो बजे पीआरवी 934 के प्रभारी पवन कुमार, चालक आलोक विश्वकर्मा ने मौके पर पहुंचकर युवती की तलाश शुरू की तो पता चला कि पड़ोस के गांव का एक युवक भी लापता है। पीआरवी 934 के प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि कई घंटे तलाश में अलग-अलग स्थानों से प्रेमी जोड़े को पकड़कर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। प्रेमी युगल दो अलग-अलग समुदाय से जुड़े हैं। बीट दरोगा हरिश्चंद्र यादव ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की जीप व डीसीएम में भिड़ंत
तारुन। थाना क्षेत्र के तारुन-गोसाईगंज मार्ग पर जयसिंहमउ गांव के पूर्वी छोर पर सुबह पराग डेयरी की पिकअप से तारुन थाने की सरकारी जीप में भिड़ंत हो गई, जिससे सरकारी गाड़ी के अगले हिस्से का कुछ भाग क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। वीट दरोगा हरिश्चंद्र यादव ने बताया कि वाहन तथा चालक को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।