खड़े ट्रक में घुसी कार, पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। एनएच-28 पर कोटसराय गांव के पास एक ढाबे के समीप खड़े ट्रक मेें तेज रफ्तार कार जा घुसी। इस दुर्घटना में कार सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर है।
कार सवार राजस्थान के जयपुर से अयोध्या श्रीराम के दर्शन करने आ रहे थे। मंगलवार की सुबह लगभग 7:30 बजे त्रिमूर्ति ढाबा के पास पहले से खड़े ट्रक में अनियंत्रित होकर उनकी कार जा घुसी। इस दुर्घटना में कार सवार प्रदीप जागा निवासी हीरावाला थाना जमुआ रामगढ़ जनपद जयपुर, पालाराम शर्मा निवासी ताऊजगमंड आमेर जनपद जयपुर, राकेश कुमार मीना निवासी पंजाबी कालोनी रामगढ़ जनपद जयपुर, काजोर सैनी निवासी चैनपुर अमेर जनपद जयपुर व राकेश निवासी पंजाबी कालोनी बांसमदनपुर जनपद जयपुर घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उनका इलाज हो रहा है।