फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में दो पक्ष भिड़े, फोर्स तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि विवाद में मारपीट, चले ईंट-पत्थर
विज्ञापन

जहांगीराबाद गांव की घटना, फोर्स तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
शुजागंज (फैजाबाद)। रुदौली कोतवाली अंतर्गत शुजागंज चौकी क्षेत्र के जहांगीराबाद मजरे ममरेजनगर गांव में नवीन परती जमीन कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। ईंट-पत्थर भी चले। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। वहीं, तनाव को देखते हुए ऐहतियात के तौर पर पुलिस को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

जहांगीराबाद गांव में नवीन परती की भूमि गाटा संख्या 341 पर कब्जे को लेकर गांव के ही मोतीलाल व रामकेवल लोधी के बीच अरसे से तनाव चला आ रहा है। मोतीलाल ने अपने घर से निकलने के बाद रास्ता के लिए गांव के ही रामदेव से 15 म 70 जमीन बैनामा कराया था, इस जमीन को राम केवल लोधी अपनी बता रहे हैं। लेकिन जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ वह सरकारी जमीन है। गुरुवार सुबह 11 बजे दोनों पक्षों में उक्त भूमि को लेकर कहासुनी होने लगी, देखते-देखते दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे। नौबत बिगड़ती देख ग्रामीणों ने 100 नंबर पर सूचना दी। मौके पर यूपी-100 के साथ ही शुजागंज चौकी प्रभारी अजेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया। बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ विक्रम सिंह, एसडीएम गिरजेश चौधरी, नायब तहसीलदार नरसिंह नारायन वर्मा, रुदौली कोतवाल जयवीर सिह यादव ने मौके पर पहुंचकर मामले को गंभीर देखते हुए गांव में एहतियातन फोर्स तैनात कर दिया है। एसडीएम गिरजेश चौधरी ने बताया कि जांच करने के बाद नवीन परती जमीन से अवैध कब्जेदारों को हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें