पांच पुलिस निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले
अयोध्या। प्रदेशभर में चल रहे तबादलों के क्रम में रविवार रात एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने जनपद के पांच निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच में तैनात प्रहलाद सिंह को थाना खंडासा का प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस लाइन में तैनात दीपेंद्र सिंह को रौनाही थाने का प्रभारी बनाया गया है जबकि यहां तैनात मनोज कुमार सिंह को कुमारगंज थाने का प्रभारी बनाया गया है।
थाना गोसाईगंज सुरेश पांडेय के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन करते हुए उन्हें इनायतनगर थाने का प्रभार सौंपा गया जबकि कुमारगंज में तैनात श्रीनिवास पांडेय को गोसाईगंज थाने का प्रभारी बनाया गया।