फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठे पर छापा मारकर पुलिस ने मुक्त कराए 12 श्रमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के भैरोपुर सोहड़ गांव स्थित एक ईट भट्ठे से सोमवार की दोपहर पुलिस ने 12 मजूदरों को मुक्त कराकर कोतवाली ले आई। छूटे मजदूरों ने मेठ के भाग जाने पर जबरदस्ती ईट भट्ठा पर संचालक द्वारा काम कराने तथा विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

अमिला बाजार निवासी एक व्यक्ति का भैरोपुर सोहड़ में ईंट भठ्ठा है। जिस पर अन्य मजदूरों के साथ छत्तीसगढ़ के मुरली डीह, जाझगिर चाप के मजदूर सहित 12 मजदूर मेठ लाला के द्वारा चार माह पूर्व लाये गए थे। कुछ मजदूर पांच दिन पूर्व भाग गए, वहीं मेठ भी चला गया। इस कि जानकारी होने पर भठ्ठा मालिक द्वारा बचे मजदूरों पर मेठ को बुलाने और दिए गए रुपये वापस का दबाव बनाने के साथ उन्हें जबरदस्ती काम कराने लगे। पुलिस द्वारा भट्ठे से छुुड़ाए मजदूर शिवजी दिनकर, तामेश्वर पाटले, राकेश बंजारे, किरन पाटले आदि ने बताया कि भठ्ठा मालिक मेठ द्वारा लिए गए रुपये को हमारे मजदूरी से काटने की धमकी दिया जा रहा था। इस पर हम लोगो ने अपने गांव सूचना दिया। जहां उनके परिजनों ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को अवगत कराया था। जिस पर पुलिस ने सोमवार को ईट भट्टे पर छापा मारकर छुड़ाकर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर का कहना है कि मजदूरों की मजदूरी का मामला था। जिसको घोसी कोतवाली ने हल कराते हुए सभी मजदूरों को घर भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें