फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी की दुकान में बिक रही थी अवैध अंग्रेजी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
नकली शराब बनाने का हुआ भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

कुमारगंज (फैजाबाद)। पुलिस और आबकारी विभाग के संयुक्त अभियान में देसी शराब के एक ठेके पर बिक रही अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा पकड़ा गया। तलाशी में पता चला कि देसी शराब को ही अंग्रेजी शराब की बोतलों में पैक कर गोरखधंधा चल रहा था।

दुकान से हिमाचल प्रदेश की 888 मार्क की 2300 शीशी शराब बरामद हुई। जबकि गोदाम से भारी मात्रा में नकली मोनोग्राम ढक्कन और 140 खाली बोतलें भी बरामद हुई। वहीं, टीम ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


सोमवार की शाम मुखबिर ने कुमारगंज पुलिस व आबकारी टीम फैजाबाद को सूचना दी कि देसी शराब के सरकारी ठेके पर हिमाचल प्रदेश की अंग्रेजी शराब बेची जा रही है। गोदाम में बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखी हुई है। पुलिस व आबकारी टीम ने तुरसमपुर बाजार में चल रहे सरकारी देसी ठेका व गोदाम पर छापेमारी की।

इसमें टीम को दुकान से हिमाचल प्रदेश की 888 मार्क की 2300 शीशी देसी शराब बरामद हुई। वहीं, पुलिस व आबकारी टीम को गोदाम से भारी मात्रा में नकली मोनोग्राम ढक्कन और 140 खाली बोतलें भी बरामद हुई। थानाध्यक्ष नीरज राय ने बताया कि मौके से बिहारी लाल निवासी तुरसमपुर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि उनकी तहरीर पर पुलिस ने देसी शराब विक्रेता बिहारी लाल निवासी तुरसमपुर, हरीश जायसवाल निवासी लालबाग फैजाबाद, संतोष दूबे निवासी कौशलपुरी फैजाबाद के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें