फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीह थाना क्षेत्र के टेकारीदांदू के पास वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक चोरी कराने के शक में जीजा को मारी गोलियां
विज्ञापन

डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में मंगलवार को बाइक चोरी कराने के शक में साले ने अपने एक साथी के साथ मिलकर जीजा को दो गोलियां मार दीं। एक गोली नाक व दूसरी गोली पेट में लगी। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के बाद उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
डीह थाना क्षेत्र के पूरे उपाध्याय मजरे टेकारीदांदू गांव निवासी राम अचल वर्मा किसानी करता है। साथ ही दूध भी बेचता है। सुबह रामअचल टेकारीदांदू गांव दूध डेरी पर साइकिल से दूध बेचने गया था। वहां से घर लौटते समय गांव से कुछ दूर पहले घात लगाकर बैठे बाइक सवार दो लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी। एक गोली रामअचल वर्मा की नाक और दूसरी पेट में लगी। जिससे वह खून से लतपथ होकर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुन ग्रामीण पहुंचे, तो हमलावर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा, जहां हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया। घायल रामअचल ने बताया कि गोली उसके भाई संतराम के साले जगदीश निवासी धमसीराय सदर कोतवाली रायबरेली और उसके एक साथी ने मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की तहरीर घायल रामअचल के भाई राजू ने दी है। राजू ने बताया कि तीन वर्ष पहले भाई संतराम का साला जगदीश गांव आया था, जहां पर उसकी बाइक चोरी हो गई थी। इसमें जगदीश व रामअचल पर बाइक चोरी करवाने का शक करता था और कई बार दोनों में कहासुनी भी हुई थी। इसी के चलते अपने एक साथी के साथ मिलकर जगदीश ने जीजा के भाई को गोली मार दी। घायल रामअचल का लखनऊ में इलाज चल रहा है। थानेदार शिवशंकर गुप्ता का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। एएसपी शशिशेखर सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। जल्द दोनो हमलावरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें