सीरियल ब्लास्ट केस में सुनवाई टली
फैजाबाद। कचहरी सीरियल ब्लास्ट केस में लखनऊ जेल में बंद आरोपी मोहम्मद अख्तर के कोर्ट में पेश न होने के कारण बचाव पक्ष के साक्षी से जिरह नहीं हो सकी। मामले में अगली पेशी 25 सितंबर नियत की गई है। एडीजीसी अजय प्रकाश सिंह ने बताया कि मंगलवार को सीरियल ब्लास्ट की पेशी थी। मंडल कारागार में लगी विशेष अदालत में अपर जिला जज अमरजीत त्रिपाठी के समक्ष आरोपी तारिक काजमी व सज्जादुर्रहमान को पेश किया गया। सुनवाई न होने की वजह से उन्हें वापस जेल भेज दिया गया।