फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल के ग्रामीण इलाकों में अप्रैल से मिलेगी 24 घंटे बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल के ग्रामीण इलाकों में भी अप्रैल से 24 घंटे बिजली
विज्ञापन

फैजाबाद। मंडल के ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। पावर कॉर्पोरेशन की ओर से एक अप्रैल 2019 से 24 घंटे बिजली देने की योजना बनाई है।

इसके लिए मुख्य अभियंता ने सोमवार को मंडल के फैजाबाद, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी व बाराबंकी के अधीक्षण अभियंताओं से निर्बाध बिजली आपूर्ति देने में क्षमता की रिपोर्ट मांगी है।

साथ ही 24 घंटे बिजली न दे पाने वाले अधीक्षण अभियंताओं से क्षमता बढ़ाने को लेकर प्रस्ताव मांगा गया है। यह प्रस्ताव तीन दिन के भीतर अधीक्षण अभियंताओं को देना है। हालांकि 62 नए उपकेंद्र अप्रैल माह तक संचालित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


मौजूदा समय में मंडल में जिला मुख्यालय पर 24 घंटे व तहसील मुख्यालय पर 18 घंटे बिजली दिए जाने का आदेश है। अब प्रदेश सरकार सभी ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली 24 घंटे बिजली दिए जाने का निर्देश जारी किया गया है।

इस आदेश के क्रम में उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन का मध्यांचल विद्युत वितरण खंड का फैजाबाद डिवीजन तैयारी में जुटा है। इस समय मंडल के 156 फीडरों से बिजली संचालित की जा रही है।

पांचों जनपदों को मिलाकर लोड 1620 एमबीए से अधिक है। माना यह जा रहा है कि अगर ग्रामीण अंचलों में भी 24 घंटे विद्युत सप्लाई की जाए तो लोड में एक हजार एमबीए की वृद्धि होगी।

इसके लिए पावर कॉर्पोरेशन को इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव करना होगा। इसमें ट्रांसमिशन के अलावा वितरण व्यवस्था में व्यापक कार्य करना होगा। फिलवक्त मंडल के उपकेंद्रों पर 302 व वितरण के 80 हजार से अधिक ट्रांसफार्मर विद्युत व्यवस्था को संचालित करते हैं।

इसमें भी कम से कम एक चौथाई वृद्धि करनी होगी। इन तमाम कार्यों के मद्देनजर मुख्य अभियंता (तकनीकी) नोमान अहमद ने अपने अधीनस्थ सभी अधीक्षण अभियंताओं को सोमवार (17 सितंबर) को पत्र जारी किया है।

मुख्य अभियंता ने अपने अधीक्षण अभियंताओं से पूछा है कि एक अप्रैल 2019 से ग्रामीण अंचलों में आपके डिवीजन 24 घंटे बिजली दे पाने में सक्षम हैं या नहीं। अगर नहीं है तो 24 घंटे बिजली दिए जाने संबधी कार्य योजना बनाकर तीन के भीतर सौंपें।

मंडल में आईपीडीएस, दीनदयाल उपाध्याय समेत कई योजना के अंतर्गत 62 नए उपकेंद्र बन रहे हैं। यह ग्रामीण इलाकों में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति किए जाने में महती भूमिका निभाएंगे।

मौजूदा समय में इन 62 उपकेंद्रों पर कार्य चल रहा है। इसमें लगभग 20 उपकेंद्र बनकर तैयार है। शेष 42 उपकेंद्र मार्च माह तक पूर्ण हो जाने की उम्मीद है। इन सभी उपकेंद्रों के संचालित होने से एक हजार एमबीए से अधिक लोड की क्षमता बढ़ जाएगी।

इस कारणवश मध्यांचल विद्युत वितरण खंड के फैजाबाद डिवीजन में लोड को लेकर कोई विशेष दिक्कत आने की संभावनाएं कम है। यह अवश्य है कि वितरण ट्रांसफार्मरों को बढ़ाने व वायरों के बदलने में कार्य पावर कॉर्पोरेशन को अवश्य करना पड़ेगा।

केंद्र व राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल होने बाद भी अयोध्या व मंडल मुख्यालय में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सपना बना हुआ है। वैसे सरकार की ओर से यहां 24 घंटे के आधार पर लोड का डिस्ट्रीब्यूशन किया जा रहा है।

लेकिन फाल्ट के चलते यह सपना अभी तक साकार नहीं हो पाया है। यही हाल तहसील मुख्यालयों का भी है। मौजूदा समय में तहसीलों पर निर्धारित 18 घंटे बिजली में मात्र 10-12 घंटे ही बिजली मिल रही है।
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति खराब होने के कारण कई बार प्रदर्शन भी किया गया था। मध्यांचल विद्युत वितरण खंड, फैजाबाद के मुख्य अभियंता एके सिंह का कहना है कि शासन के आदेशानुसार मंडल के सभी अधीक्षण अभियंताओं से ग्रामीण इलाकों में 24 घंटे विद्युत सप्लाई करने के लिए क्षमता के बारे में पूछा गया है। न सक्षम होने वाले जनपदों से कार्य योजना मांगी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें