फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल आई किशोरी से घर में घुसकर दुराचार

Mon, 05 Sep 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
महराजगंज थाना क्षेत्र स्थित अपने ननिहाल आई एक किशोरी के साथ घर में घुसकर दुराचार किया गया। चीख-पुकार पर किशोरी के मामा व अन्य ने आरोपी को दौड़ाया, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला।
विज्ञापन


शिकायत पर पुलिस घंटों टालमटोल करती रही। बाद में ग्रामीणों के दबाव में पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पड़ोसी जिला अंबेडकरनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी अपने ननिहाल फैजाबाद जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र आई हुई थी।

रविवार की रात वह अपने नाना के घर में सो रही थी, जबकि उसके मामा व अन्य लोग घर के बाहर सोये हुए थे। कमरे में उसकी नानी भी सो रही थी, लेकिन सुनाई न देने की समस्या के कारण रात में हुई वारदात की उसको जानकारी नहीं हो पाई।
विज्ञापन


आरोप है कि मध्य रात्रि गांव का ही एक युवक उमेश यादव घर में घुस गया और चारपाई पर सो रही किशोरी का मुंह दबाकर गमछे से बांध दिया तथा दुराचार किया। पीड़िता के चीखने-चिल्लाने पर घर के बाहर सो रहे उसके मामा व अन्य दौडे़ तो युवक मौके से भागने लगा। लोगों ने उसका पीछा किया तो वह गांव के बाहर स्थित एक गन्ने के खेत में छिप गया।

काफी देर तक तलाश के बावजूद युवक  हाथ नहीं लगा। सोमवार की सुबह पीड़िता के साथ उसके मामा व अन्य महराजगंज थाने पहुंचे और शिकायत पुलिस को दी। इलाकाई पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में ही घंटों आनाकानी करती रही। मौके पर एकत्र ग्रामीणों के दबाव के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें