फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: युवती से जबरन विवाह करने का दबाव बना रहा सिपाही, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मऊ जिले में तैनात एक सिपाही के ऊपर शहर की एक युवती के साथ जबरन शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगा है। युवती के पिता का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी तय कर रखी है। आरोपी सिपाही ने उनकी बेटी व उसके होने वाले मंगेतर को मारापीटा व मंगेतर को शादी करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

यही नहीं उसने एक बदमाश को भेजकर मंगेतर के शिक्षक पिता को उनके स्कूल में धमकाया। इससे भी उसका मन नहीं भरा तो उनकी छोटी बेटी के स्कूल में जाकर उसे भी धमकाया। इसके बाद से उक्त सिपाही उनको फोन कर बेटी की शादी उससे कराने के लिए धमकी दे रहा है। कोतवाली नगर पुलिस ने सिपाही समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कोतवाली नगर पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित पिता का कहना है कि उसने अपनी बड़ी बेटी की शादी शहर के ही इंटर कॉलेज के शिक्षक के बेटे से तय की है। बस्ती जिले के हरैया निवासी सिपाही राहुल, जो वर्तमान में मऊ में तैनात है।
विज्ञापन

वह उनकी बेटी पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है। आरोपी सिपाही ने 10 नवंबर को साथी सत्येंद्र कुमार निवासी अंबेडकरनगर के साथ उनकी बेटी व उसके होने वाले मंगेतर को नाका बाईपास के पास रोक लिया और दोनों को मारापीटा।
होने वाले मंगेतर को शादी से मना करने और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं आरोपी राहुल ने एक अज्ञात व्यक्ति को लड़के के पिता के स्कूल में भेजकर धमकी दिलवाई कि यदि तुम अपने बेटे की शादी उनकी बेटी से करोगे तो जान से मार दिया जाएगा।
इसके बाद 12 दिसंबर को उनकी छोटी बेटी स्कूल से घर आ रही थी तो दो अज्ञात बदमाशों ने उसे धमकी देते हुए कहा कि अगर तुम्हारी बहन की शादी सिपाही राहुल से न की गई तो पूरे परिवार को बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा।
नगर कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर सिपाही राहुल, उसके साथी सत्येंद्र कुमार व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में आरोपी सिपाही को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें