फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: खिलाड़ी को बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मसौधा। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव के बगल क्रिकेट खेल रहे बच्चों में बृहस्पतिवार को गेंद लाने को लेकर विवाद हो गया। गालीगलौज के साथ खिलाड़ियों में हुई मारपीट की सूचना पर दौड़े गांव के तीन लोगों ने एक खिलाड़ी को बेरहमी से पीटा। घटना में खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल खिलाड़ी को सीएचसी भेजवाया। वहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

कादीपुर गांव के निकट बड़ी नहर के बगल खेल मैदान में गांव के खिलाड़ी बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इसमें गेंद लाने को लेकर पंकज और रोहित के बीच कुछ कहासुनी के बाद गालीगलौज के साथ हाथापाई हो गई। घायल का आरोप है कि सूचना पर रोहित की तरफ से आए युवकों ने पंकज की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी।
इसमें पंकज को गंभीर चोट आई। परिजन रामजग ने बताया कि उनके लड़के पंकज को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वह बार-बार बेहोश हो जा रहा है। अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि आरोपी अमरजीत यादव, सुनील यादव व रोहित यादव का शांतिभंग में चालान किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें