फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनेजर व एक अन्य पर 4.10 लाख रुपये हड़पने का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। चंदन डायग्नोस्टिक सेंटर के मैनेजर व एक अन्य पर 4.10 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। सेंटर के जोनल हेड की तहरीर पर पुलिस ने मैनेजर समेत दो के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में चंदन डायग्नोस्टिक सेंटर के जोनल हेड यतींद्र ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे मैनेजर विकास मौर्या सेंटर से कलेक्ट किए गए 4.10 लाख रुपयेे लेकर इंडियन ओवरसीज बैंक में जमा करने निकला था।
इसी दौरान एक मोबाइल कंपनी के कर्मचारी प्रदीप कुमार ने मैनेजर के एक स्कूल के सामने उसके बेहोश पड़े होने की सूचना दी और बताया कि उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। होश में आने पर विकास ने बताया कि दो बाइक सवार लोगों ने उसके आगे रुमाल झाड़कर उसे बेहोश कर दिया और रुपये लेकर फरार हो गए। बताया कि मोबाइल कंपनी के कर्मचारी ने उन्हें रुपये वाला बैग तो दिया लेकिन उसमें रुपये नहीं थे।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि दोनो ने मिलकर रुपये हड़प लिये हैं। मामले में कोतवाली प्रभारी नीतीश श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें