फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरंगा पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ी 70 लाख रुपये की झुमकी, सभी आरोपी लखनऊ के रहने वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
पटरंगा। पटरंगा थाने की हाईवे पुलिस चौकी पर गुरुवार सुबह संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली। लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रहे चार लोगों के पास से कागज के लिफाफों में लगभग 70 लाख रुपये के पीली धातु की झुमकी बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

इनमें से तीन लखनऊ के रहने वाले हैं जबकि एक व्यक्ति झारखंड का मूल निवासी हैं लेकिन अब वह भी लखनऊ में रह रहा है। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद माल को आयकर विभाग की टीम के हवाले कर दिया गया है।
थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह व चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव अपनी टीम के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी लखनऊ की ओर से आ रही एक कार की चेकिंग हुई। कार में सवार चार लोगों के पास से आठ अलग-अलग कागज के पैकेटों में एक किलो आठ सौ दस ग्राम पीली धातु के आभूषण की झुमकी बरामद हुई है, जिसकी कीमत 70 लाख रुपये बताई जा रही हैं।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद अख्तर निवासी पसंद बाग थाना सहादतगंज लखनऊ, शोयब अख्तर, झारखंड निवासी साजिद अंसारी व शोयब खान निवासी बाजार खाला के रूप में हुई। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और बरामद पीले धातु के आभूषणों को आयकर विभाग के अधिकारी आलोक कुमार तिवारी व उनकी टीम को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया है कि मामला आयकर विभाग का हैं और यह सब टैक्स चोरी से बचने के लिए लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें