फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 वध प्रतिबंधित पशु के साथ सात गिरफ्तार

विज्ञापन
पु​लस ​​गरफ्त में आरोपी। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
मसौधा। पूराकलंदर पुलिस ने मंगलवार सुबह अयोध्या-रायबरेली हाईवे के किनारे रानीबाजार भाभा चौराहे के पास तीन वाहनों में भरे 14 वध प्रतिबंधित पशुओं को बरामद कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी इन पशुओं को वध के लिए ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने पशुओं को किसानों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

पूराकलंदर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर मंगलवार सुबह रानीबाजार भाभा चौराहे के पास तीन वाहनों में लादकर ले जाए जा रहे 14 वध प्रतिबंधित पशुओं को बरामद किया गया। यह पशु ग्राम भाईपुर समेत अन्य गांवों से एकत्र किए गए थे। पुलिस ने मौके से सात आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान अरुण कुमार मिश्रा, विनय वर्मा निवासी भाईपुर, दीपक पासी, धर्मेंद्र शर्मा निवासी दिवान का पुरवा मजरे अरथर थाना रौनाही, शुभम शर्मा निवासी सोहावल, यमुना प्रसाद यादव व अरविंद यादव निवासी मोहिउद्दीनपुर थाना पूराकलंदर के रूप में हुई। तीनों वाहनों में लदे पशुओं को उतरवाकर लिखा पढ़ी के साथ किसानों में वितरित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें