अमानीगंज। खंडासा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह विद्युत करंट की चपेट में आकर तीन वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे की मौत से समूचे परिवार में कोहराम मच गया।
पाकड़पुर निवासी मनोज कुमार ने गुरुवार सुबह 9 बजे कमरे में प्रेस लगाया था। प्रेस को लगाने के बाद जैसे ही कमरे से बाहर निकले, अचानक मासूम बच्चे ने खेलते-खेलते प्रेस को हाथों से पकड़ लिया और करंट की चपेट में आ गया। जब-तक परिवारीजन उसे बचाने का प्रयास करते, तब तक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।