अयोध्या। कोरोना महामारी को लेकर जिला प्रशासन से जारी की गई गाइड लाइन के उल्लंघन के आरोप में शहर के बजाजा के कपड़े की दो दुकानें सात दिन के लिए सील कर दी गई।
कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश सिंह और सीओ सिटी अरविंद चौरसिया ने की। बताया कि सना इम्पोरियम व कन्हैयालाल बलदेव प्रसाद कपड़े की दुकान को सील किया गया।