अयोध्या। एसएसपी आशीष तिवारी ने जिले के विभिन्न स्थानों व चौकियों पर तैनात 12 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। वहीं दो चौकी इंचार्जों का गैर जनपद तबादला हुआ है। एसएसपी ने बकरा मंडी मामले में चौकी इंचार्ज सदर बाजार शशांक शुक्ला व थाना रामजन्मभूमि में तैनात एसआई श्याम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।
इस क्रम में शीतला प्रसाद यादव को चौकी प्रभारी सदर बाजार, संदीप त्रिपाठी को चौकी प्रभारी हसनू कटरा, ब्रह्मानंद पांडे को चौकी प्रभारी किला रुदौली, वीरेंद्र सरोज को चौकी प्रभारी कंधईकला खंडासा का प्रभार सौंपा गया।
एसआई जितेंद्र यादव को अयोध्या कोतवाली से थाना मवई, रणजीत सिंह यादव को प्रभारी चौकी किला से थाना गोसाईगंज भेजा गया। मनोज प्रजापति को चौकी प्रभारी सैदपुर, वीरेंद्र पाल को चौकी प्रभारी नयागंज रुदौली, रतन कुमार शर्मा को चौकी प्रभारी भेलसर, दुर्गा प्रसाद शुक्ला को पुलिस लाइन से थाना रामजन्मभूमि में तैनात किया गया।