फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से टप्पेबाजी कर हजारों के गहनों पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली नगर के क्षेत्र आर्य कन्या इंटर कॉलेज गली के पास शुक्रवार अपराह्न करीब तीन बजे एक महिला से दो युवकों ने टप्पेबाजी कर करीब 80 हजार के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि दोनों युवकों से उसे सम्मोहित कर उसके गहने उतरवा लिए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के अंगूरी बाग की रहने वाली महिला स्वदेश मल्होत्रा पत्नी अविनाश चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को वह अपने काम से सिविल लाइन की ओर जा रही थी।
इस दौरान आर्य कन्या इंटर कॉलेज गली के पास उसे दो युवक मिले, जिन्होंने उससे असली सोने की परख करने की बात कह अपने बातों के जाल में फंसा लिया। महिला का कहना है कि दोनों युवकों ने उसे सम्मोहित करके पहनी हुई दो सोने की अंगूठी व दो कंगन उतरवा लिया।
विज्ञापन

जब उसे होश आया तब तक दोनों उसके गहने लेकर फरार हो गए। इस संदर्भ में सीओ सिटी अरविंद चौरसिया ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी लेकिन आरोपी नहीं मिले। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज आसपास लगे सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें