फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 मोबाइल चोर गिरफ्तार, 31 मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। पुलिस ने सेलफोन उड़ाने का गैंग के भंडाफोड़ कर तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए 31 मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह बाजारों में घूम-घूम कर मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देता है। पुलिस टीम को 10 हजार इनाम देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नगर विजयपाल सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया है कि आरोपियों को थाना क्षेत्र कैंट क्षेत्रांतर्गत स्थित स्थल मुमताजनगर ओवर ब्रिज हाईवे के बाईं पटरी से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान गप्पू, वेद प्रकाश तिवारी निवासीगण ग्राम वनी थाना मवई व रामवचन निवासी ग्राम उमापुर थाना मवई के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया है कि आरोपी गप्पू पूर्व में भी थाना मवई से मोबाइल चोरी मे जेल जा चुका है। आरोपी गप्पू के कब्जे से 21 मोबाइल, आरोपी वेद प्रकाश तिवारी के कब्जे से 5 मोबाइल व आरोपी रामबचन के कब्जे से 5 मोबाइल बरामद हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया है कि यह संगठित गिरोह है और घूम-घूम कर चोरी करने के आदी है। इन सभी पर अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने गिरफ्तार करने वाली वरिष्ठ उप निरीक्षक राम उग्रह कुशवाहा, उप निरीक्षक राजेश सरोज, उत्सव सिंह, ज्ञानेंद्र पाल, अभिषेक सिह (प्रभारी स्वॉट टीम), मुकेश यादव, विनय राय, चंद्रभान यादव व संजय यादव की महती भूमिका बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें