फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस से कुचलकर मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमानीगंज। खंडासा के कोटिया गांव में शुक्रवार सुबह 8 बजे स्कूल बस से कुचलकर गांव निवासी सतीश सिंह उर्फ सोनू के डेढ़ वर्षीय मासूम पुत्र की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब अमानीगंज बाजार में चलने वाले एक स्कूल की बस छात्रों को लेने के लिए गांव गई थी।
विज्ञापन

बच्चों को बैठाने के बाद जैसे ही बस आगे बढ़ी, घर के बाहर खेल रहा मासूम बस की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि चालक बस पर बैठे अन्य छात्रों को लेकर चला गया।
सूचना पर क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर राजेश राय थानाध्यक्ष खंडासा सुनील कुमार सिंह ने पहुंचकर मामले की छानबीन की। परिवारीजनों के अनुसार मासूम के पिता दिल्ली में रहते हैं। उनके घर पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर राजेश राय ने बताया कि दोनों पक्षों में एक दूसरे से पारिवारिक संबंध है। जिसके कारण मृतक मासूम बच्चे के परिवारीजन किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें