फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम ने पांच सौ के बदले निकाले 44 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के एक छात्र ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। एमसीजे के फाइनल ईयर का छात्र गोरखपुर निवासी शिवाकर गोस्वामी बुधवार को नाका स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम गया था।
विज्ञापन

यहां छात्र ने पांच सौ रुपये निकाले लेकिन मशीन में तकनीकी खामी से कई बार में 44 हजार अतिरिक्त निकाल दिए। छात्र ने परेशान होकर अपने मित्रों से यह जानकारी साझा की। बाद में शुक्रवार को एटीएम से निकले अतिरिक्त रुपये जमा करवा दिया।
एचडीएफसी शाखा प्रबंधक और कर्मचारियों ने उसकी ईमानदारी की तारीफ की है। बताते हैं कि बुधवार को नाका पर लगे एटीएम से पांच-पांच सौ रुपये के नोट कई बार अधिक निकल रहे थे।
विज्ञापन

बैंक अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों की लापरवाही से सौ रुपये की नोट के बाक्स में पांच सौ डाल दिया गया था। जब तक सूचना मिलती तब तक एटीएम से 38 हजार रुपये निकल चुके थे। जिसे बाद में बंद कर दिया गया है और रुपये निकालने वालों से वापसी करवाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल बड़ी लापरवाही से वित्तीय प्रबंधन को झटका भी लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें