फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंटवारे के विवाद में भाई पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव। रौनाही के मुस्तफाबाद में भाइयों के घरेलू बंटवारे में हुए विवाद के बाद एक भाई ने दूसरे पर हंसिया से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह बड़ागांव निवासी तीन भाइयों रामकरन मौर्य, शिवकरन मौर्य, राम नरेश मौर्य के बीच घर के बंटवारे को लेकर वाद-विवाद हो गया। भाइयों में हो रहे झगड़े से नाराज मां ने रामनरेश मौर्य को पीट दिया।
इस बात को लेकर रामनरेश मौर्य ने मां को ही मारना पीटना शुरू कर दिया। जिसका विरोध शिवकरन मौर्य ने किया तो रामनरेश मौर्य ने शिवकरन मौर्य को हंसिया से मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया मामले में रामकरन मौर्य की तहरीर पर रिपोर्ट पंजीकृत कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें