फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने बरपाया कहर, महिलाओं व बच्चों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेरा बाजार। इनायतनगर थाना क्षेत्र के खड़भड़िया गांव में एक महिला का आवासीय टिन शेड तथा दीवार को दबंगों ने जबरन ढहा दिया। घटना के बाद इनायत नगर पुलिस ने मामले में सात नामजद सहित 20 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तार नहीं की है।
विज्ञापन

हैरिंग्टनगंज चौकी अंतर्गत खड़भड़िया पूरे नगरहन मिश्र गांव स्थित महिला साधना शुक्ला के घर पर लगभग 20 लोगों ने धावा बोल दिया और घर में महिलाओं तथा बच्चों को जमकर मारापीटा। महिला साधना शुक्ला का आरोप है कि दबंगों ने उनके घर पर जमकर लूटपाट की तथा उनके घर के सामने बुजुर्गों के जमाने से स्थित टिन शेड और पक्की ईंटों की दीवार को गिरा दिया। महिला का आरोप है कि हल्ला गुहार लगाने पर उपद्रवियों ने हवाई फायरिंग की।
घटना के बाद पीड़ित महिला ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना देते हुए अपने पति जो कि सुल्तानपुर जनपद में मौजूद थे, उन्हें जानकारी दी। जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी हैरिंग्टनगंज राजेश कुमार यादव मय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने इनायत नगर थाने में घटना के संबंध में तहरीर दिया, जिसके आधार पर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने नामजद 7 लोगों इंदु शुक्ला, ज्योति, नेहा, राजीव शुक्ला, विष्णु कुमार मिश्रा उर्फ डब्बू, विनय शुक्ला उर्फ श्याम बाबू व सुशांत मिश्रा उर्फ गोल्डी सहित 15 से 20 अन्य अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि बीते एक जनवरी को पीड़िता साधना शुक्ला के गैर आवासीय छप्पर को इन्हीं दबंगों ने फूंक दिया था। जिसमें इनायत नगर पुलिस ने इंदु शुक्ला, राजीव शुक्ला, नेहा और ज्योति सहित पांच नामजद सहित छह अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा कायम किया था। इनायत नगर पुलिस ने मामले में अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें