फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

127 परिषदीय विद्यालय होंगे ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों के सात बैठक की। बैठक में नए सिरे से कराए गए सर्वे को लेकर चर्चा हुई। डीएम ने मरम्मत योग्य 48 विद्यालयों का कायाकल्प योजना के तहत मरम्मत कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने बेसिक शिक्षा के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के परिसर, क्लास रूम और शौचालय के कायाकल्प कराने के साथ अध्यापकों की शत प्रतिशत उपस्थिति और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारनें की बावत नए सिरे सर्वे का निर्देश दिया था।
उसी को लेकर बैठक की। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में मरम्मत योग्य सभी 48 विद्यालयों, जिसमें ब्लाक रूदौली के 22, अमानीगंज 5, मया के 3, हैरिग्टनगंज के 1, मिल्कीपुर के 3, सोहावल के 14 विद्यालय सम्मिलित है की मरम्मत कायाकल्प योजना में उपलब्ध बजट से तत्काल कराने का निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी और आरईडी के जेई को दिया। बीएसए को प्रतिदिन इसकी समीक्षा के लिए कहा।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के कुल 127 विद्यालय के जर्जर भवनों को ध्वस्तीकरण योग्य पाया गया। इसमें अमानीगंज ब्लॉक के 11, बीकापुर के 6, हरिग्टनगंज के 7, मया के 17, मसौधा के 11, मवई के 15, मिल्कीपुर के 5, पूराबाजार के 10, सोहावल के 23, तारून के 21 और नगर क्षेत्र के 1 विद्यालय सम्मिलित हैं।
जिलाधिकारी ने इन जर्जर विद्यालयों के भवनों को गिराने का आदेश एक सप्ताह में जारी करने का निर्देश बीएसए और संबंधित सहायक को दिया है। जर्जर भवनों का ध्वस्तीकरण का कार्य विद्यालय के अवकाश के दिनों मे कराया जाए ताकि किसी भी बच्चें को कोई चोट आदि न लगने पाए। बैठक में डीएम ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जो जेई बैठक में उपस्थित नहीं थे, उनसे स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया। बैठक में मनरेगा के उपायुक्त नागेंद्र मोहन त्रिपाठी ने कहा कि यदि विद्यालय की बाउंड्री बनवाई जाती है तो उसमें मनरेगा से कार्य कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें