अयोध्या। राजकीय इंटर कॉलेज के तत्वावधान में आयोजित 17 वर्षीय स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में राजकीय इंटर कॉलेज ने आदर्श इंटर कॉलेज को 8 रन से पराजित कर खिताब पर कब्जा कर लिया। प्रतियोगिता के समापन पर राम नेवाज सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनीष सिंह खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
राजकीय इंटर कॉलेज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में वैभव के 21 और अरुण के 12 रन के बदौलत 67 रन बनाए। आदर्श इंटर कॉलेज की तरफ से फैजान ने दो विकेट लिए। 68 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आदर्श इंटर कॉलेज की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही।
आदर्श इंटर कॉलेज ने 5 ओवर में 16 रन पर 4 विकेट खो दिए थे। 5वें विकेट की साझेदारी के लिए हसन अली और अभिषेक ने टीम को संभालने का प्रयास किया लेकिन राजकीय इंटर कॉलेज की सुनियोजित गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के बदौलत आदर्श इंटर कालेज के खिलाड़ी हसन अली को छोड़ कोई भी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका।
हसन अली ने 32 गेंदों पर 40 रन बनाया। आदर्श की टीम 12 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर मात्र 59 रन ही बना सकी। राजकीय इंटर कॉलेज की तरफ से कृष्णा सिंह नितिन वैभव ने दो विकेट लिए।